हाजीपुर : महुआ थाना के सामने फल दुकान से 20 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Mahua Fruit Shop Theft : महुआ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फल दुकान को निशाना बनाया और 20 हजार रुपये के सेब और अनार चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, स्थानीय लोगों में दहशत।

Mahua Fruit Shop Theft : वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में चोरी की एक और घटना सामने आई है. थाना के सामने सड़क किनारे लगी एक फल दुकान से चोर करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सेव और बेदाना लेकर फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है.

थाना के सामने फल दुकान को बनाया निशाना

जानकारी अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के महुआ मुकुंदपुर गांव में देसरी रोड पर थाना के सामने सड़क किनारे लगी एक फल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. देर रात अज्ञात चोर दुकान से करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सेव और बेदाना चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

दुकानदार ने थाने में दी शिकायत

पीड़ित दुकानदार शत्रुधन कुमार ने घटना की जानकारी महुआ थाना पुलिस को दी है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि महुआ थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. कभी मंदिर, कभी घर और अब फल दुकान को निशाना बनाया जा रहा है. लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय समाजसेवियों और प्रबुद्ध लोगों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई है. उन्होंने वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा से महुआ क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

महुआ थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : हाजीपुर : क्लिनिक से लौट रहे डॉक्टर को बदमाशों ने घेरा, मारपीट कर लूटी बाइक, सोने की चेन-पर्स भी छीना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dileep kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >