33 प्रतिशत महिला आरक्षण जल्द लागू करने की मांग, वैशाली में ऐडवा ने चलाया आंदोलनात्मक अभियान

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (ऐडवा) के आह्वान पर वैशाली जिले में 33% महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनात्मक अभियान चलाया गया. विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने मार्च निकालकर और सभाएं आयोजित कर अपनी आवाज बुलंद की.

Hajipur News: 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (ऐडवा) के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत वैशाली जिले में आंदोलनात्मक अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने मार्च निकाला और सभा आयोजित कर महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई.

सराय सोनवर्षा में निकाला गया मार्च

अभियान के तहत भगवानपुर प्रखंड के सराय सोनवर्षा में महिलाओं ने मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. सभा में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

नाजिम फिल्ड में हुई सभा

मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग स्थित नाजिम फिल्ड में चिंता देवी की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई. सभा में महिला आरक्षण विधेयक के महत्व और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि संसद भवन के समक्ष नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 7 अगस्त को आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए वैशाली जिले से महिलाओं का एक बड़ा जत्था 5 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना होगा.

महिला नेताओं ने रखे विचार

कार्यक्रम का नेतृत्व ऐडवा की जिला सचिव शीला देवी ने किया. सभा को संबोधित करते हुए जरीना खातुन, रजिया खातुन, संगीता देवी और मंजू देवी ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को जल्द लागू किया जाना चाहिए.

बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

कार्यक्रम में इंदु देवी, कलवतिया देवी, कांति देवी, संजू देवी, पुतुल देवी, अहिल्या देवी, झीकनी देवी, तारा देवी, मीना खातून, समीना खातून, हंसमुन खातून, जमीला खातून, कैसर खातून, ललिता देवी, पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

महिलाओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने और महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर देने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra gupt

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >