18 सौ लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार

पातेपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मालपुर गांव से 1800 लीटर विदेशी शराब लदे ट्रक के साथ शराब धंधेबाज के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया.

-पातेपुर थाने की पुलिस ने मालपुर गांव से किया था शराब लोड ट्रक जब्त -चौकीदार को चकमा देकर शौचालय की खिड़की से आरोपित भागने में हुआ सफल संवाददाता, हाजीपुर पातेपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मालपुर गांव से 1800 लीटर विदेशी शराब लदे ट्रक के साथ शराब धंधेबाज के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. शराब लदे ट्रक एवं गिरफ्तार आरोपित को पुलिस थाने ले आयी. इधर पुलिस कार्रवाई में जुटी थी और उसी दौरान गिरफ्तार शराब माफिया शौच करने का बहाना बना कर शौचालय में गया. बाहर बैठा चौकीदार उसकी निगरानी कर रहा था. इसी दौरान आरोपित शौचालय की खिड़की से निकल कर फरार हो गया. आरोपित के फरार होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस धंधेबाज की तलाश में जुटी है. – मालपुर गांव से पकड़ी गई थी शराब की खेप मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर का है. जहां एसएच-49 स्थित जन औषधि केंद्र के पास पुलिस ने मद्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ी थी. ट्रक की तलाशी ली गयी, तो पता चला कि ट्रक पर 200 पेटियां शराब लोड थी. बताया गया कि मंगलवार दोपहर हुई इस छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष रौशन कुमार और एसआइ जयराम कुमार कर रहे थे. पुलिस ने मौके से ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो महुआ थाना क्षेत्र के मोहनपुर धनराज गांव निवासी है. – शौच का बहाना बनाकर खिड़की से हुआ फरार शराब की खेप पकड़े जाने पर पुलिस उसकी मात्रा की गिनती एवं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी. इसी दौरान आरोपी पवन शौच जाने की बात कही. थाने में तैनात चौकीदार आरोपित को शौचालय में ले गया. बाहर बैठा चौकीदार उसकी निगरानी कर रहा था. इसी बीच आरोपित शौचालय की खिड़की से फरार हो गया. काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं निकलने पर चौकीदार ने दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए. भीतर आरोपित नहीं था. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिस पदाधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गये. काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक आरोपी पकड़ा नहीं गया था. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार खाक छान रही थी. इस संबंध में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस कस्टडी से एक शराब धंधेबाज के फरार होने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 200 पेटी शराब के साथ धंधेबाज पकड़ा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >