hajipur news. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास : प्राचार्य

चकसिकंदर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में व्यायामशाला का हुआ शुभारंभ

बिदुपुर

. चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में शनिवार को बालक कॉमन रूम में व्यायामशाला का शुभारंभ किया गया. प्राचार्य डॉ अनंत कुमार ने व्यायामशाला का शुभारंभ करते हुए बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के अतिरिक्त खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार्टअप सहित व्यायामशाला की आवश्यकता महसूस की गयी. स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. छात्र-छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए उपलब्ध विभिन्न क्लब्स के अतिरिक्त व्यायामशाला की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है, जिससे विद्यार्थी शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ होकर अपने लक्ष्य के प्रति सजगता से परिश्रम कर मंजिल पा सकते हैं. अक्सर यह देखा जाता है कि बौद्धिक संपन्नता के साथ ही शारीरिक अक्षमता के वजह से छात्र-छात्राओं की सफलता में बाधा उत्पन्न होती है.

प्राचार्य ने आगे यह भी बताया कि छात्र-छात्राओं की सफलता में किसी भी प्रकार की बाधा से निबटने की पूरी तैयारी रखी जाती है तथा समय-समय पर फैकल्टी के द्वारा सम्मिलित रूप से प्रयास कर चिंतन-मनन कर अग्रिम समाधान का समुचित प्रयोग किया जाता है. ताकि समस्या उत्पन्न होने से पहले ही उसका निराकरण किया जा चुका हो. मौके पर प्रो निशांत नीलय, डॉ हसन इमाम, प्रो गरिमा यादव, प्रो नारायण, प्रो उत्तम, प्रो. अपर्णा, डॉ रवि रंजन, डॉ रजनीश कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAHUL RAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >