hajipur news. बिदुपुर में 41 दिव्यांगजन को मिली बैट्री चालित ट्राइसाइकिल

बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना संबल के तहत दी गयी ट्राइसाइकिल

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को शिविर आयोजित कर मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना संबल के तहत तीन महिलाओं सहित 41 दिव्यांगजन के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गयी. यह शिविर वैशाली जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के तत्वावधान में आयोजित किया गया. इस अवसर पर कोषांग की सहायक निदेशक साक्षी ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान कर रही है. इसके सहारे वे अखबार वितरण, सब्जी और दूध बेचने जैसे रोजगार अपनाकर अपनी आय अर्जित कर सकते हैं. कार्यक्रम के आयोजक एवं बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बुनियाद केंद्र में अशक्त वृद्धों और दिव्यांगजन को थेरेपी के माध्यम से चिकित्सा दी जाती है और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए सक्षम बनाया जाता है. हजारों लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गुरुवार को तीन महिलाओं और 38 पुरुषों सहित कुल 41 लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गयी. इस अवसर पर कार्यपालक सहायक अनूप रंजन, सामाजिक सुरक्षा सहायक हेमंत कुमार, जिला लेखा सहायक अनामिका सहित अन्य स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >