hajipur news. राजस्व महाअभियान शिविर में प्राप्त हुए 175 आवेदन

राजस्व महाअभियान के तहत बखरी बड़ाई पंचायत के वनवीरा ग्राम स्थित पंचायत सरकार भवन में शिविर का आयोजन किया गया

राजापाकर. राजस्व महाअभियान के तहत बखरी बड़ाई पंचायत के वनवीरा ग्राम स्थित पंचायत सरकार भवन में शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर रैयतों ने प्रपत्र भरकर साक्ष्य के साथ आवेदन जमा किया. शिविर में उपस्थित राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी ने शिविर में आए किसानों को आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया. कहा कि जिन किसानों के अपने नाम, खाता, खेसरा, रकवा तथा लगन से संबंधित विवरण में अशुद्धियां हैं एवं छूटे हुए हैं, उसे प्रपत्र में भरकर शिविर में जमा करें. उस त्रुटि को सुधार किया जाएगा. उत्तराधिकार नामांतरण के तहत जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकार के नाम से जमाबंदी खतियान में बटवारा नामांतरण के तहत आपसी सहमति से जमाबंदी हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग कायम करने के लिए प्रपत्र में भरकर शिविर में जमा करने का निर्देश दिया.सभी लोगों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कायम किया जाएगा. जिन किसानों का जमाबंदी ऑफलाइन है अभी तक ऑनलाइन नहीं हुआ है उसे प्रपत्र में भरकर शिविर में जमा करें .सभी ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन किया जाएगा. शिविर प्रभारी सह राजस्व कर्मचारी अमित रंजन कुमार ने बताया कि शिविर में आज शुक्रवार को छूटे हुए जमाबंदी ऑनलाइन करने सहित अन्य कार्यों के लिए कुल 175 आवेदन प्राप्त हुए .कार्य में सहयोग करने वाले राजस्व कर्मचारी अमित रंजन कुमार, अंचल ऑपरेटरो में नवीन कुमार, शेखर कुमार, संगम कुमार, रूपा कुमारी, सर्व अमीन नरेश कुमार सहित सभी पंचायत स्तरीय कर् मी ने कार्य में सहयोग प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >