Dandi Kanwar Yatra : महुआ से बाबा बटेश्वर नाथ धाम के लिए 14 किलोमीटर लंबी दांडी कांवड़ यात्रा शुक्रवार की सुबह निकाली गई. इस यात्रा में 111 महिला, पुरुष एवं बच्चे कांवरिया शामिल हुए. ये कांवरियां दंडवत करते हुए गोविंदनगर शिव मंदिर परिसर से बाबा बटेश्वर नाथ शिव मंदिर के लिए निकल पड़े. कांवरियों की सेवा में सैंकड़ों लोग लगे है. जिनके द्वारा लगाएं जा रहे हर हर महादेव की नारों से महुआ, देसरी मार्ग को भगवामय बना हुआ है.
देसरी मार्ग से बटेश्वर नाथ के लिए रवाना हुये
जानकारी के अनुसार हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में विराट हिन्दू दांडी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा पाठ के साथ की गई. गोविंदनगर ने निकाली यात्रा पुल रोड होते थाना चौक से देसरी मार्ग में प्रवेश कर बटेश्वर नाथ के लिए रवाना हो गई. तीखी धूप तथा उमस भरी गर्मी में निकाली गई यात्रा में ज्यादातर छोटे छोटे बच्चे एवं महिला कांवरियां शामिल है. जिन्हें नायसो सचिव सुमित सहगल, उपसभापति रोमी यादव, डॉ प्रो अरुण गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव, अमर कुशवाहा भूषण राय के साथ अन्य लोगों द्वारा सेवा की जा रही है.
तीन दिनों में पहुंचेगी कांवरियों का जत्था
दांडी कांवर यात्रा में 14 किलोमीटर दंडवत करते हुए कांवरियां बटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे. शुक्रवार की सुबह 8 बजे निकाली गई यात्रा करीब 70 से 75 घंटे यानि तीन दिनों में पहुंचेगी,जहां कांवरियों द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा.
16 वर्षों से निकाली जा रही कांवड़ यात्रा
हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक सह विराट हिन्दू कांवर यात्रा के संयोजक विनोद कुमार यादव ने बताया कि बीते 16 वर्षों से यात्रा निकाली जा रही है. श्री यादव ने बताया कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
