hajipur news. सुकुमारपुर दियारा में शराब की 12 भट्ठियां ध्वस्त

मद्य निषेध विभाग और एएलटीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई, 40 हजार 500 लीटर जावा नष्ट, कई उपकरण जलाये गये

राघोपुर. उत्पाद विभाग की टीम ने एएलटीएफ टीम एवं स्थानीय थाना बोट और ड्रोन की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर जफराबाद टोक दियारा एवं सुकुमारपुर दियारा नदी किनारे में संचालित 12 देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस ने करीब 40 हजार 800 सौ लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया. मौके से पुलिस ने करीब 210 लीटर देसी शराब भी बरामद कर लिया. मौके से 150 प्लास्टिक ड्रम, 54 ड्रम, 8 उपकरण एवं अन्य सामान बरामद किया गया. हालांकि, इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. उक्त कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में रविवार को की गई. इस संबंध में सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जफराबाद टोक एवं सुकुमारपुर दियारा में गंगा नदी के किनारे में अवैध शराब भट्ठियों संचालन किया जा रहा. गुप्त सूचना के आधार पुलिस टीम के साथ पहुंच कर सुकुमारपुर दियारा जफराबाद टोक दियारा में नदी के किनारे 12 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान करीब 40, 800 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया गया. मौके से 250 लीटर देसी शराब बरामद किया गया.150 प्लास्टिक ड्रम एवं 54 टीन का ड्रम को नष्ट किया गया. तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि नदी के किनारे देशी शराब भट्ठियों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >