Bihar News: निकाह के आठ दिन बाद दूल्हा लापता, नयी नवेली दुल्हन समेत परिजनों का बुरा हाल

Bihar News मोहम्मद एहसान के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर ने बताया कि उसका मंझला भाई मोहम्मद आदिल कि इसी माह 22 तारीख को हारून नगर में शादी हुई थी. आदिल की शादी पर पूरा परिवार खुशियां मना रहा था.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना के नया टोला ईशा नगर निवासी युवक मोहम्मद आदिल एहसान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है. आदिल की हाल ही में 22 नवंबर को हारून नगर में निकाह हुआ था. युवक के अचानक लापता होने से उसकी नयी नवेली दुल्हन समेत मां‐पिता और भाई‐बहनƒ का रो‐रो कर बुरा हाल है.

ससुराल वाले भी परेशान है. परिजनƒ को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अचानक आदिल कहां चला गया. इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने में मोहम्मद एहसान की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. मोहम्मद एहसान के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर ने बताया कि उसका मंझला भाई मोहम्मद आदिल कि इसी माह 22 तारीख को हारून नगर में शादी हुई थी. आदिल की शादी पर पूरा परिवार खुशियां मना रहा था.

30 नवंबर की सुबह रोज की आदिल पटना के डाकबंगला स्थित लोक नायक भवन में अपनी दुकान गया था. उस दिन आदिल अपने साथ दूल्हे वाला सेहरा भी यह कह कर ले गया था कि उसे नदी में बहा देगा. उस दिन दुकान से शाम करीब 5 बजे आदिल ने अपनी बीबी से बातचीत कर कहा कि जल्द ही घर आ जायेगा.

आदिल जब काफी देर तक घर नहीं आया तब उसके मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल भी बंद आने लगा. बुधवार को परिजनƒ ने फुलवारीशरीफ थाने में मोहम्मद एहसान की गुमशुदगी का समय दर्ज कराया है. लापता आदिल के बड़े भाई मोहम्मद अली ने उसके अपहरण की आशंका से इंकार भी नहीं किया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >