मार्च के अंतिम सप्ताह में अब पेश होंगे ग्रीन, बाल और महिला बजट

विधानमंडल में चल रहे बजट सत्र के दौरान अंतिम सप्ताह में ग्रीन बजट, बाल बजट और महिला बजट पेश होंगे. पहले ग्रीन बजट 16 मार्च को पेश होना निर्धारित था, लेकिन इसे अंतिम रूप देने की कवायद अभी चल रही है.

पटना : विधानमंडल में चल रहे बजट सत्र के दौरान अंतिम सप्ताह में ग्रीन बजट, बाल बजट और महिला बजट पेश होंगे. पहले ग्रीन बजट 16 मार्च को पेश होना निर्धारित था, लेकिन इसे अंतिम रूप देने की कवायद अभी चल रही है. इस वजह से इसमें थोड़ा समय लगेगा. प्राप्त सूचना के अनुसार, पर्यावरण और वन संरक्षण से जुड़ी योजनाएं को संचालित करने वाले राज्य के 18 विभागों को इसमें समाहित करने का प्रस्ताव है. इन विभागों में पर्यावरण से जुड़ी कई योजनाएं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से चलती हैं.

इन योजनाओं को शामिल करते हुए ग्रीन बजट में समेकित कार्ययोजना तैयार की गयी है. इसमें जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़ी योजनाएं भी शामिल रहेंगी. पहली बार पेश हो रहे इस बजट में सूबे की हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ही सभी योजनाओं का फोकस होगा. कुछ विभागों खासकर निर्माण से जुड़े विभागों में ग्रीन बजट से जुड़ी योजनाएं शामिल नहीं हैं. ऐसे विभागों में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष तौर से प्रावधान करने के लिए कहा गया है.

महिला बजट में भी होगी बढ़ोतरी, 2013-14 से हुई थी बाल बजट की शुरुआत : राज्य सरकार ने 2013-14 से 0 से 18 वर्ष के बच्चों को शामिल करते बाल बजट बनाने की शुरुआत की थी. तब से 2017-18 तक राज्य सरकार 80 हजार 827 करोड़ रुपये बाल बजट पर खर्च कर चुकी है. वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान 20 हजार 889 करोड़ रुपये का बाल बजट पेश किया गया था. इसमें 10 फीसदी की बढ़ोतरी करके इस बार का बाल बजट पेश किया जायेगा. इस बार बाल बजट में चार-पांच नये विभागों को भी शामिल किया जा रहा है. पहले बाल बजट में 11 विभाग समाहित थे. इस बार विभागों की संख्या बढ़कर 15 से 16 हो जायेगी. नये विभागों में गृह विभाग को भी शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >