भागलपुर में शीतलहर के चलते सरकारी व निजी स्कूल इस तारीख तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

भागलपुर में ठंड व शीतलहर को लेकर जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में दो से तीन जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गयी है. इस आशय का पत्र रविवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जारी किया है.

भागलपुर: जिले में बढ़ते ठंड व शीतलहर को लेकर जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में दो से तीन जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गयी है. इस आशय का पत्र रविवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जारी किया है.

डीएम ने अधिकारियों को भेजा आदेश पत्र

जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित नवगछिया पुलिस जिला को पत्र भेज कर अनुपालन कराने का निर्देश दिया है.

पटना में आठ जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है. डीएम चंद्रशेखर सिंह का ये आदेश सोमवार से पटना के सभी स्कूलों में जारी हो जाएगा. गौरतलब है कि पटना में कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.

पहले 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने का था आदेश

बताते चलें कि इससे पहले भागलपुर समेत लगभग पूरे बिहार में पहले 31 दिसंबर तक स्कूल बंद कर रखा था. लेकिन अब छुट्टियों को और बढ़ाया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. राजधानी पटना में सर्द हवा चलने से सिहरन भी बढ़ गई है. इसके साथ ही सुबह के वक्त भी शीतलहर देखने को मिल रहा है.

तीन दिनों तक रहेगा कोहरा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, खगडिय़ा, भागलपुर, सबौर, बांका, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, फारबिसगंज जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >