गोपालगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और स्मैक के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है. उचकागांव और बरौली में छापेमारी कर पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद हुआ है.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार को उचकागांव और बरौली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 481.24 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ और 5.59 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया.

उचकागांव में गुमटी और किराना दुकान पर छापेमारी

उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में पुलिस ने सुरेंद्र मिश्रा की गुमटी पर छापेमारी की. यहां 26 पुड़िया में 100 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने बड़वा मठ के पास एक किराना दुकान में कार्रवाई की. यहां राकेश गुप्ता और विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार विकास के पास से 60 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ.

बरौली में मकान और फल के ठेले से बरामद हुआ मादक पदार्थ

बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की. यहां से विनय कुमार सिंह और एक युवती को गिरफ्तार किया गया. दोनों के कब्जे से क्रमश: 237 ग्राम और 74 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया.

वहीं विशुनपुरा बाजार में पुलिस ने फल के ठेले पर कार्रवाई करते हुए नवी हुसैन को गिरफ्तार किया. उसके पास से 10.24 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ और 5.59 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया.

सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब बरामद मादक पदार्थों की सप्लाई और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >