नल के पास नहाने के दौरान युवक को जहरीले सांप ने डसा, मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, रो-रो कर हुआ बुरा हाल

पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड के मझवलिया में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक इस गांव के सूरज राय के पुत्र नागेंद्र राय (38 वर्ष) थे. घटना शनिवार की रात नहाने के दौरान हुई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

पंचदेवरी. कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड के मझवलिया में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक इस गांव के सूरज राय के पुत्र नागेंद्र राय (38 वर्ष) थे. घटना शनिवार की रात नहाने के दौरान हुई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि नागेंद्र राय शनिवार की रात नहाने के लिए घर के पीछे नल के पास गये. वहां बैठकर जैसे ही नहाना शुरू किया. इसी दौरान कंधे के नीचे एक जहरीले सांप ने डस लिया. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी. कुछ ही देर में उनकी स्थिति बिगड़ने लगी. शरीर काला पड़ने लगा. परिजन उन्हें लेकर कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. परिजन उन्हें लेकर पडरौना जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. नागेंद्र राय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >