साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाये 80 हजार

गोपालगंज. साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन कर एक महिला से धोखे से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली.

गोपालगंज. साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन कर एक महिला से धोखे से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बाजार निवासी जयंती देवी ने महिला थाने में दिये आवेदन में बताया कि तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर एक संदेश आया था. संदेश पढ़ने के दौरान ही एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि खाता बंद हो रहा है और भेजा गया ओटीपी बताने पर खाता नियमित कर दिया जायेगा. बिना सोचे-समझे जयंती देवी ने ओटीपी बता दिया, जिसके तुरंत बाद खाते से 80 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया और फोन कट गया. बाद में बैंक जाकर जानकारी लेने पर ठगी की पुष्टि हुई. पीड़िता ने खाता ब्लॉक कराया और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >