गोपालगंज: भोरे में महिला और बच्चे से मारपीट, सोने के गहने छीनने का आरोप; छह लोगों पर केस दर्ज

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश एक बार फिर हिंसा का रूप ले गई. घोरठ गांव में एक महिला और उसके बच्चे को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे विवाद देखने बाहर खड़े थे. इस घटना में आरोपियों पर मारपीट के साथ-साथ सोने के गहने लूटने का भी गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Gopalganj News: भोरे थाना क्षेत्र के घोरठ गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने तथा सोने के गहने छीन लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता ने भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

घोरठ (जागीरदारी बनकटा) निवासी सविता कुमारी (35 वर्ष), पति हरिकान्त यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीते 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं. इसी दौरान उनके घर के बगल में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था. विवाद देखने के लिए वह अपने बच्चे के साथ दरवाजे पर खड़ी थीं.

पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर अचानक उनके और उनके बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की.

उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके सोने के गहने भी छीन लिए.

छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता के आवेदन के आधार पर भोरे थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें शंभु यादव (30 वर्ष), नागेंद्र यादव (40 वर्ष), मीना देवी (35 वर्ष), चिंता देवी (50 वर्ष), पूजा कुमारी (19 वर्ष) और बबिता (36 वर्ष) को आरोपित बनाया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suresh rai

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >