Bihar Politics: बाबा साहब के अपमान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले-लालू यादव को करना चाहिए…

Viral Video: गोपालगंज में गिरिराज सिंह ने लालू यादव से सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गलती करने वाले को गोबर, बालू और गंगाजल खिलाकर शुद्ध किया जाता है.

गोविंद/ गोपालगंज. Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर उनके पैरों के पास रखी हुई नजर आ रही है. इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

‘लालू यादव ढोंग करने वाले व्यक्ति’

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘लालू प्रसाद यादव ढोंग करने वाले व्यक्ति हैं. वे न तो पिछड़ों के मसीहा हैं और न ही दलितों के हितैषी. उनका एकमात्र उद्देश्य अपने परिवार को लाभ पहुंचाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के चलते जेल जा चुके लालू अब भी नहीं सुधरे हैं, और उनका असली चेहरा इस वीडियो के माध्यम से सामने आ गया है.

तस्वीर को पैरों के पास रखना अत्यंत निंदनीय है: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लालू यादव चाहे तलवार से केक काटें या स्कूटर पर भैंस घुमाएं, लेकिन उन्हें डॉ. आंबेडकर जैसे महान नेता का अपमान करने का अधिकार नहीं है. तस्वीर को पैरों के पास रखना अत्यंत निंदनीय है.

लालू यादव माफी मांगे

गिरिराज सिंह ने लालू यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि उन्हें धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रायश्चित करना चाहिए. उन्होंने कहा, गलती करने वाले को गोबर, बालू और गंगाजल खिलाकर शुद्ध किया जाता है, लालू यादव को भी यही करना चाहिए.

Also Read: Bihar RJD: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे मंगनी लाल! तेजस्वी-मीसा और राबड़ी-लालू के सामने किया नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >