स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर सिपाया में ग्रामीणों ने जाम की सड़क

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के काला मटिहनियां गांव में स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाया खास गांव के समीप सिपाया-काला मटिहनियां मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया.

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के काला मटिहनियां गांव में स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सिपाया खास गांव के समीप सिपाया-काला मटिहनियां मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना है कि गांव का एकमात्र राजकीय मध्य विद्यालय वर्ष 2016-17 में भीषण कटाव के कारण नदी में विलीन हो गया था. इसके बाद विद्यालय को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपछाप में शिफ्ट कर दिया गया, जहां पहुंचने के लिए बच्चों को रोजाना पांच से छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है. लंबी दूरी और खराब रास्तों के कारण बच्चों के साथ दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय निर्माण को लेकर कई बार आंदोलन किया गया. स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के प्रयास से भूमि की पैमाइश, निरीक्षण और एनओसी की प्रक्रिया मई 2024 में पूरी हो चुकी है. इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. सरपंच प्रतिनिधि हरिनारायण पटेल के समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >