गोपालगंज में बर्तन व्यवसायी की मौत, दो दिन पहले पैर फिसलने से हुए थे घायल लेकिन नहीं कराया था इलाज

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में एक बर्तन व्यवसायी की पैर फिसलने से हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. साइकिल से बर्तन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजेश सोनी की असामयिक मृत्यु ने सभी को झकझोर दिया है.

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव निवासी 45 वर्षीय बर्तन व्यवसायी राजेश सोनी की पैर फिसलने से लगी गंभीर चोट के कारण शनिवार को मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हादसे में घायल होने के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई.

साइकिल से गांव-गांव जाकर बेचते थे बर्तन

परिजनों के अनुसार, राजेश सोनी साइकिल से आसपास के गांवों में घूम-घूमकर बर्तन बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. घटना वाले दिन भी वे घर के समीप स्थित गांव में बर्तन बेचने गए थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

पहले नहीं कराया इलाज, बाद में बिगड़ती गई हालत

परिजनों ने बताया कि शुरुआत में चोट को सामान्य समझकर इलाज नहीं कराया गया. हालांकि, समय बीतने के साथ उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई. शनिवार को अचानक स्थिति अधिक गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

परिवार में मचा कोहराम

राजेश सोनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे, जो प्रतिदिन साइकिल से दूर-दूर के गांवों में जाकर बर्तन बेचते थे. उनकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : गोपालगंज : मीरगंज के लक्ष्मी नगर में जलजमाव, पंप से निकाला जा रहा पानी, जल्द शुरू होगा नाला निर्माण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >