विश्वंभरपुर में पानी गिराने से बने कीचड़ पर हंगामा, दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

गोपालगंज. जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया फार्म गांव में पानी गिराने से हुए कीचड़ के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

गोपालगंज. जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया फार्म गांव में पानी गिराने से हुए कीचड़ के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, गांव के ही कयामुदी सैफी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसके जमीन पर पड़ोसी पाटीदार दीवार जोड़ने के दौरान अधिक मात्रा में पानी गिरा रहे थे, जिससे कीचड़ हो गया. इसका विरोध उसकी पत्नी असरुना खातून ने किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे आजाद को भी पीटा गया. जब वह जान बचाकर घर में घुसा, तब आरोपित वहां भी पहुंच गये और परिवार के अन्य सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया. असरुना खातून को गंभीर हालत में पहले कुचायकोट पीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल पर कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. घायलों ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने जबरन दोनों पक्षों से सुलह करायी. हालांकि, थानाध्यक्ष ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >