फुलवरिया.
यूपी के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाने की पुलिस ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में सिपाही हत्याकांड के अभियुक्त के घर पर छापेमारी की. शराब तस्करों के द्वारा वारदात को अंजाम देने का लगा था आरोप. इसकी जानकारी देते हुए भाटपार रानी थाने में पदस्थापित एसआइ नीरज कुमार ने बताया कि दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर वाहन जांच के क्रम स्कॉर्पियो से एक सिपाही को कुचल दिया गया था. थाने में उक्त स्कॉर्पियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जांच के क्रम में पता चला कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के निवासी कुंदन कुमार यादव स्कॉर्पियो में बैठा था, जिसमें कुंदन कुमार यादव भी हत्या में अभियुक्त बनाया गया है. इसके विरुद्ध बार-बार समन भेजने के बावजूद खुद को सरेंडर नहीं करता है. फुलवरिया थाने में पदस्थापित एसआइ अमन कुमार यादव के साथ सिपाही हत्याकांड के आरोपित कुंदन कुमार यादव के घर पर छापेमारी की गयी, जहां परिजनों के द्वारा बताया गया कि घर से फरार चल रहा है. यूपी पुलिस की छापेमारी से रामपुर कला गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. उधर पुलिस ने बताया कि यदि खुद को सरेंडर नहीं करता है, तो कुर्की-जब्ति की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
