उचकागांव. मीरगंज पुलिस ने बाइक पर शराब लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक बाइक भी जब्त की है. बताया जाता है कि मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम विधि व्यवस्था और शराब कारोबारियों के खिलाफ जांच-पड़ताल कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों की जांच-पड़ताल शुरू हुई. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से पांच लीटर यूपी निर्मित देसी शराब बरामद की. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मीरगंज थाने के सिंगहा टोला बसडीला गांव निवासी देव कुमार तथा कुचायकोट थाना क्षेत्र के तिवारी टोला खजुरी गांव निवासी प्रदुमन कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने शराब अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को संबंधित न्यायालय में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
