Gopalganj News : अंतरप्रांतीय नशाखुरानी गिरोह के दो बदमाश धराये

थावे रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों सदस्य मुजफ्फरपुर जिले के बताये जाते हैं. जीआरपी ने इनलोगों के पास से नशे की गोलियां, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किये हैं. पूछताछ के बाद दोनों सदस्यों को जीआरपी ने शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया.

थावे. थावे रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों सदस्य मुजफ्फरपुर जिले के बताये जाते हैं. जीआरपी ने इनलोगों के पास से नशे की गोलियां, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किये हैं. पूछताछ के बाद दोनों सदस्यों को जीआरपी ने शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया. बताया जाता है कि होली और ईद पर्व को देखते हुए जीआरपी द्वारा स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही थी. उसी दौरान जीआरपी को टिकट काउंटर के पास दो युवक दिखे, जो यात्रियों से बातचीत कर मेल मिलाप बढ़ा रहे थे. संदेह होने पर जीआरपी दोनों को पकड़ थाने लायी. जहां पर पूछताछ की गयी.

रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाने के साई गांव के मो सदरे आलम और नगर थाने के पुरानी गुदरी रोड मुजफ्फरपुर के महताब आजम हैं. ये दोनाें अंतरराज्यीय नशाखुरानी गिरोह के सदस्य हैं. इनलोगों के पास से दो ट्राली बैग, दो पिट्ठू बैग, आठ मोबाइल, नशा वाली 50 गोलियां और चाय पिलाने वाला थर्मस बरामद किया गया है. ट्राली बैग, पिठू बैग और मोबाइल यात्रियों को नशा खिलाकर लूटा हुआ सामान है. कपड़े के साथ ही अन्य सामान भी बैग में है. उधर, इनकी गिरफ्तारी की सूचना पर जिला सूचना पर जिला सूचना इकाई रेल मुजफ्फरपुर केथानाध्यक्ष बीपी आलोक और इंस्पेक्टर दिनेश कुमार साहू ने रेल थाना थावे पहुंचकर गिरफ्तार दोनों नशाखुरानाें से घंटों पूछताछ की

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >