थावे में अलग-अलग विवादों को लेकर मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए विवाद में मारपीट की दो घटनाएं सामने आयी हैं, जिनमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गये.

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए विवाद में मारपीट की दो घटनाएं सामने आयी हैं, जिनमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना हरबासा गांव की है. यहां गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद ने देखते-ही-देखते मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना में 57 वर्षीय हीरा मांझी तथा उनके पुत्र अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आयीं. परिजनों द्वारा दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डाॅक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. दूसरी घटना चनावे गांव की है, जहां बच्चों के आपसी विवाद को लेकर बड़ों के बीच झगड़ा हो गया. इस मारपीट में सुरेंद्र मांझी घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष से राज बलम महतो की पत्नी मीरा देवी भी इस झगड़े में चोटिल हो गयीं. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद थावे थाना पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >