गोपालगंज में लगातार चोरी की वारदातों से कारोबारियों में दहशत, हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़ चोरी

गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है. पिछले ढाई महीनों में इस इलाके में चोरी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

गोपालगंज से गौतम प्रसाद की रिपोर्ट Gopalganj News : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित मुसेहरी बाजार में चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

ताला और काउंटर तोड़कर नकदी लेकर फरार हुए चोर

जानकारी के अनुसार, मुसेहरी बाजार स्थित कोढ़हवलिया काली मंदिर के समीप विनोद वर्मा की हार्डवेयर दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाया. चोरों ने पहले दुकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ी, फिर अंदर घुसकर काउंटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने आई चोरी

दुकान संचालक विनोद वर्मा ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे और काउंटर की कुंडी टूटी हुई मिली. जांच करने पर काउंटर में रखी नकदी गायब थी. इसके बाद उन्होंने तुरंत विजयीपुर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकानदार से जानकारी ली.

ढाई महीने में दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, विजयीपुर थाना क्षेत्र में पिछले ढाई महीनों से चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है. चार दिन पहले ही विक्रमपुर गांव के एक घर से नगदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे. वहीं इस अवधि में करीब दो दर्जन घरों और दुकानों को चोर निशाना बना चुके हैं.

रात्रि गश्त बढ़ाने और खुलासे की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि अब तक किसी भी बड़ी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >