गोपालगंज: कुचायकोट में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपित गिरफ्तार; चोरी के बर्तन बरामद

कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर ₹50,000 नकद और कीमती सामान चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. चोरी के बर्तन भी इनके पास से बरामद हुए हैं.

Gopalganj News : कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया मौजे टोला गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और कीमती सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के बर्तन भी बरामद किये गये हैं. वहीं मामले में नामजद तीसरा आरोपित फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

सिरिसिया गांव के दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिरिसिया गांव निवासी अंकित राम और निलेश कुमार राम के रूप में हुई है. वहीं पुलिस तीसरे नामजद आरोपित मुना साह की तलाश कर रही है.

10 सितंबर को बंद मकान में हुई थी चोरी

बताया गया कि सुधा मिश्रा घर में ताला लगाकर बाहर गयी थीं. इसी दौरान 10 सितंबर को चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये मूल्य के कीमती सामान चोरी कर लिये. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

निशानदेही पर चोरी के बर्तन बरामद

थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को सिरिसिया गांव में छापेमारी की गयी. इस दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी के बर्तन बरामद किये गये हैं.

फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस के अनुसार मामले में फरार नामजद आरोपित मुना साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >