gopalganj news : एसपी ने जगतौली ओपी का किया उद्घाटन

gopalganj news : ओपी में चार पंचायतों को किया गया शामिल

भोरे. भोरे के यूपी सीमा पर नवनिर्मित जगतौली ओपी ने कार्य करना शुरू कर दिया. इसका उद्घाटन एसपी अवधेश दीक्षित ने फीता काटकर किया. इस ओपी के अंतर्गत चार पंचायतों जगतौली, लामीचौर, बगहवां मिश्र तथा डोमनपुर को शामिल किया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार को नवगठित ओपी का प्रभारी बनाया गया है. इस ओपी के चालू हो जाने से इस सुदूर ग्रामीण इलाके में अपराध पर रोकथाम, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. बताया जाता है कि गांव-देहात में पुलिसिंग को और सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है. स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी. मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह लामीचौर मुखिया मोहन कुमार सिंह, डोमनपुर मुखिया कमलेश प्रसाद, जगतौली मुखिया पिंकल शाह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >