gopalganj news : मीरगंज में चंवर के पास मिला युवक का शव

gopalganj news : शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का चंवर में शव मिला है

गोपालगंज. मीरगंज में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का चंवर में शव मिला है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के छठ घाट के पास की है. मृतक की पहचान वारिस अली के रूप में हुई, जो मीरगंज शहर के सब्जी मंडी राजू अली का पुत्र था. घटना की सूचना मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता पहुंचे और मामले की जांच की. एसडीपीओ ने कहा कि जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि मौत की वजह क्या है. वहीं, परिजनों का कहना था कि चेहल्लूम के दौरान युवक बाहर निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. काफी छानबीन करने के बाद मीरगंज छठ घाट के पास उसका शव मिला. मृतक के पॉकेट में कुछ पटाखा मिला है. परिवार वालों का कहना है कि वारिस अली पटाखा का कारोबार भी करता था. वहीं, मीरगंज पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >