महम्मदपुर में चंवर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, फैली सनसनी, पुलिस ने शव को बरामद कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 ओवरब्रिज के बगल में चंवर में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते मिला.

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 ओवरब्रिज के बगल में चंवर में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकते मिला. इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी.. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना महम्मदपुर पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे महम्मदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. इस बाबत सदर एसडीपीओ- 2 राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है. हालांकि शव की पहचान करने की कोशिश के अलावा पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >