गोपालगंज: थावे की दो पंचायतों में सहयोग शिविर, 235 आवेदन आए; 147 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

थावे प्रखंड के सेमरा और जगमलवा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 235 आवेदन जमा किए. इनमें से 147 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली.

Gopalganj News: थावे प्रखंड क्षेत्र की सेमरा और जगमलवा पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. सेमरा पंचायत का शिविर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, सेमरा तथा जगमलवा पंचायत का शिविर अपग्रेड हाई स्कूल, जगमलवा (बेसिक स्कूल, थावे) में आयोजित हुआ. शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवेदन सौंपे.

235 आवेदन प्राप्त, 147 का मौके पर निपटारा

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रियांशी प्रिया ने बताया कि सेमरा पंचायत में 170 और जगमलवा पंचायत में 65 आवेदन प्राप्त हुए. इस तरह दोनों पंचायतों में कुल 235 आवेदन आए.

उन्होंने बताया कि इनमें से 147 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 88 आवेदनों का संबंधित विभागों के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर निपटारा किया जाएगा.

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

सहयोग शिविर में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक, बीडीओ प्रियांशी प्रिया, आरडीओ शर्मीन रेयाज, मुखिया प्रतिनिधि सगीर आलम, मुखिया सिबली नोमानी, कर्मचारी वकील अख्तर, पंचायत सचिव प्रमोद राम, संतोष कुमार सिंह और गुंजन कुमार गिरी सहित प्रखंड, अंचल और संबंधित पंचायतों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया.

Also Read: बिहार विधानसभा में एक साथ 7 विधेयक पेश, TRE-4 भर्ती और पंचायतों में टैक्स वसूली पर सरकार ने क्या कहा?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoranjan upadhyay

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >