गोपालगंज के थावे मंडल कारा में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश

थावे मंडल कारा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने जेल प्रशासन और बंदियों को रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे का संदेश दिया. इस दौरान सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी गई.

Thawe Mandal Jail: थावे प्रखंड के चनावे गांव स्थित मंडल कारा में बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने जेल प्रशासन के अधिकारियों, कर्मियों और बंदियों को रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान उन्होंने भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया.

जेल अधिकारियों और कर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

ब्रह्माकुमारी बीके राजनंदिनी बहन, बीके किरण बहन, बीके सोना बहन और बीके जया किशोर ने जेल अधीक्षक सत्येंद्र सिंह, जेलर सोहन कुमार सहित कारा प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. इसके बाद मंडल कारा में बंद बंदियों को भी रक्षा सूत्र बांधा गया.

बंदियों को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश

रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों ने बंदियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, आपसी प्रेम बनाए रखने और बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों के साथ जीवन में बदलाव लाया जा सकता है.

ऐसे कार्यक्रमों से सकारात्मक भावनाओं का होता है संचार

जेल अधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मक भावनाओं का संचार करते हैं. इससे उनमें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों के प्रति आभार जताया.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >