गोपालगंज. शहर के राजेंद्र नगर में किराये के मकान में रहने वाली एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार किशोरी शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह थोड़ी देर में लौट आयेगी, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आयी. हैरानी की बात यह है कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गयी थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंका जतायी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों को शक है कि उनका एक रिश्तेदार दिनेश कुमार, जो बगल के मकान में किराये पर रहता था, घटना के समय से ही गायब है. उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है. पुलिस इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
