Gopalganj News : कोरोना जैसे ही एचएमपीवी वायरस के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

Gopalganj News : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी की गयी है. डीएम और सिविल सर्जन को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

गोपालगंज. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी की गयी है. डीएम और सिविल सर्जन को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दिशा-निर्देश दिये गये हैं. दवा समेत अन्य तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है. बताया गया है कि यह एक सामान्य श्वसनतंत्रीय वायरस है, जिसके लक्षण कोरोना की ही तरह हैं. पिछले कई दिनों से चीन के कुछ इलाकों में इसके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गयी है. चीन की ओर से इसे मौसमी इन्फ्लुएंजा माना जा रहा है. अब तक भारत में गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के 714 केस सामने आये, जिसमें 9 मामले लैब टेस्ट में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस पॉजिटिव पाया गया है.

ड्रग्स-ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें

स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में इन्फेलुजा एवं सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी निमोनिया का सर्विलांस सुनिश्चित किया जाये. कोविड 19 से संबंधित ड्रग्स, किट्स, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, मास्क आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें. सभी हेल्थ वर्कर को प्रशिक्षण दिया जाये. इन्फेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिस की मॉनीटरिंग करें.

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है यह वायरस

स्वास्थ्य विभाग की जारी एडवाइजरी के अनुसार ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के सबसे आम लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ तथा गंभीर मामलों में ब्रोंकाइटिस और निमोनिया है. यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने या छींकने से फैलता है, संक्रमित व्यक्ति को छूने, संक्रमित वस्तुओं के मुंह, आंख या नाक का संपर्क होने से फैल सकता है. सर्दी और शुरुआती वसंत में यह तीन से छह दिनों तक प्रभावित कर सकता है.

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से बचाव के ये हैं उपाय

– हाथों को साबुन एवं पानी से लगातार धोएं.

– गंदे हाथों से आंख, नाक या मुंह को नहीं छूएं.

– संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखें.- खांसते एवं छींक के समय मुंह को रूमाल से ढकें.

– संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आयीं वस्तुओं को लगातार साफ करें.

– संक्रमण की अवधि में खुद को घर में ही आइसोलेट करें.

– छोटे बच्चे, 60 वर्षों से अधिक उम्र वाले व्यक्ति तथा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग विशेष एहतियात बरतें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >