गोपालगंज के 14 प्रखंडों में 10 अगस्त को लगेगा सोलर मेला, 78 हजार तक मिलेगी सब्सिडी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Gopalganj Solar Fair : गोपालगंज में 10 अगस्त को 15 स्थानों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने, सब्सिडी और लोन की जानकारी प्रदान करेगा.

Gopalganj Solar Fair : गोपालगंज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए 10 अगस्त को 15 स्थानों पर सोलर मेला आयोजित किया जायेगा. जिले के सभी 14 प्रखंड मुख्यालयों के साथ बिजली विभाग के गोपालगंज स्थित कार्यालय परिसर में भी मेला लगेगा. यहां घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट, सब्सिडी, बैंक ऋण और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी.

15 स्थानों पर आयोजित होगा सोलर मेला

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोमवार 10 अगस्त को जिले के 14 प्रखंड मुख्यालयों और बिजली विभाग के गोपालगंज कार्यालय परिसर में सोलर मेला लगाया जायेगा. मेले में घरेलू उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, सरकार से मिलने वाली सब्सिडी, बैंक ऋण और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी दी जायेगी.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

घरेलू उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने की तैयारी

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता इकबाल अंजुम ने बताया कि अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के उद्देश्य से सोलर मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में योजना से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपभोक्ताओं को उपलब्ध करायी जायेंगी.

एक किलोवाट पर 30 हजार और तीन किलोवाट पर 78 हजार सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है. एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर अधिकतम 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी.

बैंक खाते में भेजी जा सकती है सब्सिडी

योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की राशि नियमानुसार उपभोक्ता के बैंक खाते में भेजी जायेगी. कुछ मामलों में इसे ऋण खाते में भी समायोजित किया जा सकता है.

10 प्रतिशत राशि जमा करने पर मिलेगा बैंक ऋण

सोलर प्लांट लगाने के लिए उपभोक्ताओं को बैंक ऋण की सुविधा भी मिलेगी. तीन किलोवाट तक के प्लांट के लिए अधिकतम दो लाख रुपये और तीन से 10 किलोवाट तक के प्लांट के लिए अधिकतम छह लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है. इसके लिए उपभोक्ता को परियोजना की कुल लागत का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा खुद जमा करना होगा.

120 महीने तक में चुका सकेंगे ऋण

कुल लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा जमा करने के बाद बची राशि बैंक ऋण के रूप में ली जा सकेगी. ऋण की राशि किस्तों में चुकाने का प्रावधान है. ऋण चुकाने की अधिकतम अवधि 120 महीने तक निर्धारित की गयी है.

आवेदन के लिए आधार और बिजली बिल जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड, नवीनतम बिजली बिल या उपभोक्ता संख्या, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर होना जरूरी है. इसके अलावा सोलर प्लांट लगाने के लिए घर की छत पर पर्याप्त जगह और उस पर आवेदक का अधिकार होना चाहिए.

पीएम सूर्य घर पोर्टल से करना होगा आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे. डिस्कॉम से सत्यापन और स्वीकृति मिलने के बाद अधिकृत एजेंसी के माध्यम से घर की छत पर सोलर प्लांट लगाया जायेगा.

Also Read : गोपालगंज में 268 शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कल से, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >