शराब की खेप लेकर आ रहे तस्करों ने पुलिस को देखते ही की फायरिंग, 20 लाख की शराब जब्त

यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहे तस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग कर भाग निकले.

कुचायकोट. यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहे तस्करों ने पुलिस को देख फायरिंग कर भाग निकले. हालांकि किसी को चोट नहीं आयी. मौके से पुलिस ने चोरी की दो बाइकों सहित चार बाइकों को जब्त करते हुए 2160 पीस शराब बरामद की है. जब्त शराब की कीमत लगभग 20 लाख है. कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ढोढ़वलिया-बरनैया रोड से शराब की तस्करी करने की सूचना पर पुलिस तुरंत रामपुर बाबू गांव के पास मोर्चा संभालकर जांच शुरू कर दी. शराब की तस्करी कर रहे बाइकर्स ने पुलिस को देखते ही शराब सहित बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया लेकिन फायरिंग के कारण तस्कर भागने में सफल रहे. बाइकों की तलाशी ली गयी, जिसमें 48 कार्टन बरामद हुए, जिनमें गिनती में 2160 पीस शराब पायी गयी. बाइकों की जांच की गयी तो बरौली तथा नौतन थाना क्षेत्र से चोरी की गयीं दो बाइक बरामद की गयी हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्कॉर्पियो से तस्करी के लिए जा रहे 558 लीटर शराब जब्त

उचकागांव. मीरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकडंगा के पास से एक स्कॉर्पियो में लदी 558 लीटर बंटी-बबली देशी शराब बरामद की है. बताया जाता है कि मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम विधि-व्यवस्था और शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान में निकली थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो से तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश करने की फिराक में हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एकडंगा के पास जाल बिछाया और वाहन जांच शुरू कर दी. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी. पुलिस टीम की कार्रवाई को देखते ही स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने गाड़ी को कुछ दूर पर ही खड़ा किया और फरार हो गये.

श्रीपुर में इ-रिक्शा से 360 बोतल विदेशी शराब बरामद

फुलवरिया. श्रीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इ-रिक्शा से 360 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. यह बरामदगी बुधवार को भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहा हथुआ शाखा नहर पुल के पास वाहन जांच के दौरान की गयी. थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नियमित वाहन जांच की जा रही थी, तभी करीब दो सौ मीटर दूर से एक ई-रिक्शा चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगा. पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गांव की ओर भाग गया और कहीं छिप गया. काफी खोजबीन के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका. जब पुलिस ने इ-रिक्शा की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गयी 360 बोतल विदेशी शराब मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >