वाहन जांच में 45 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

गोपालगंज. जादोपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 45 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि पुलिस ने बाइक भी बरामद की है.

गोपालगंज. जादोपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 45 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि पुलिस ने बाइक भी बरामद की है. पकड़ा गया आरोपित उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का निवासी है. जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के बोध प्रसाद का पुत्र शिवप्रसाद 45 लीटर देसी शराब लेकर जादोपुर गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान बंगरी बाइपास के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. तलाशी के दौरान पुलिस ने शिवप्रसाद के पास से देसी शराब बरामद की. उसके पास से बाइक भी जब्त की, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के साथ उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत नियमित वाहन जांच की जा रही है, जिससे शराब तस्करी पर लगाम लगायी जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >