गोपालगंज समारोह में 93 डाककर्मियों को मिला सम्मान, सीवान प्रमंडल के कर्मियों का दबदबा

Gopalganj News : ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने वाले डाककर्मी सम्मानित

Gopalganj News (राजन कुमार) : मैरवा डाक विभाग द्वारा गोपालगंज में आयोजित एक भव्य समारोह में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह उत्तरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर के डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं सीवान प्रमंडल के डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ.​कार्यक्रम के दौरान डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कुल 93 डाककर्मियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिसमे मैरवा के सेवतापुर के शाखा डाकपाल साधु शरण सिंह और दरौली के दोन के उप डाकपाल ​अनिल कुमार राय, बेलाव के शाखा डाकपाल ऋषिकेश , हरनाटार के शाखा डाकपाल सतेंद्र नारायण सिंह, करोम के शाखा डाकपाल राजेश्वर तिवारी है. ​

डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार में डाककर्मियों की भूमिका को मिला सम्मान

समारोह की अध्यक्षता करते हुए डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कर्मचारियों की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में हमारे जमीनी डाककर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आपके इसी उत्कृष्ट कार्य और लगन की बदौलत आज विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है.​उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर प्रमंडल के कई वरिष्ठ विभागीय अधिकारी, उप डाकपाल और बड़ी संख्या में डाककर्मी उपस्थित थे.

Also Read : चेतना सत्र में छात्राओं ने किया समाचार वाचन, शिक्षकों ने दी गर्मी की छुट्टी के रचनात्मक उपयोग की सीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >