"शांति और इंसानियत का दिया संदेश": उचकागांव व मीरगंज में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

Eid-e-Milad-un-Nabi: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर उचकागांव और मीरगंज में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पाक शिक्षाओं को याद करते हुए शांति और भाईचारे का संदेश दिया.

Eid-e-Milad-un-Nabi: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को उचकागांव एवं आसपास के क्षेत्रों में अकीदत और उत्साह के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर आयोजित जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर साहब की पाक शिक्षाओं, उनके आदर्शों और बताए गए रास्ते को याद किया. लोगों ने शांति, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को अपनाने का संकल्प भी लिया. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी से पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा.

उचकागांव थाना क्षेत्र के असंदापुर, हरपुर, खान बैरिया, दहीभाता, कपरपुरा सहित कई गांवों से जुलूस निकाला गया. वहीं मीरगंज शहर और मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में भी भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रशासन की निगरानी में सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >