Gopalganj News: गोपालगंज में चार बिल्डिंग के लिए जमीन की तलाश, ने मांगी रिपोर्ट, जल्द काम होगा चालू

Gopalganj News: डीएम ने योजनाओं को पूरा कराने के लिए भू-हस्तानांतरित के लिए रिपोर्ट मांगी है. जिला प्रशासन की सक्रियता से उम्मीद जतायी जा रही है कि आनेवाले दिनों में गोपालगंजवासियों को आठ बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिलेगा.

Gopalganj News: गोपालगंज में केंद्रीय विद्यालय, राजेंद्र बस स्टैंड, आकाशवाणी केंद्र और यातायात, साइबर थाना के दिन बहुरेंगे. नया औधोगिक केंद्र भी बनेगा. जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन चयन का काम शुरू कर दिया है. डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने आठ बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है. इन योजनाओं को पूरा कराने के लिए सभी अंचल पदाधिकारियों से जमीन उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी गयी है. जिला मुख्यालय में साइबर थाना, यातायात थाना, आकाशवाणी केंद्र, जिला पर्यवेक्षण गृह निर्माण के लिए जमीन का चयन किया जा रहा है. साथ ही विजयीपुर के इलाके में नया औद्योगिक केंद्र बनाया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से इसके पहले चरण में 30 योजनाओं के लिए भू-हस्तानांतरिक किया है. लंबे समय से राजेंद्र बस स्टैंड को नये जगह शिफ्ट करने और केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिले, इसके लिए सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन भी प्रयासरत हैं.

लंबे समय से उठ रही थी मांग

केंद्रीय विद्यालय और राजेंद्र नगर बस स्टैंड के अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी. केंद्रीय विद्यालय का खुद का जमीन नहीं है. पहले थावे डायट के पुराने भवन में यह विद्यालय में चल रहा था, उसके बाद भीएम इंटर कॉलेज के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय चल रहा है. वहीं, राजेंद्र बस स्टैंड का दूसरे जगह शिफ्ट कर यहां पार्क बनाने के लिए सांसद ने पहल शुरू किया है.

प्रक्रियाधीन योजनाओं की सूची

-केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन का चयन
-राजेंद्र बस स्टैंड के लिए जमीन का चयन
-विजयीपुर में नये औधोगिक क्षेत्र बनाये जाने
-सदर अंचल में पर्यवेक्षण गृह निर्माण के लिए
-आकाशवाणी केंद्र का निर्माण के लिए जमीन
-जिला मुख्यालय में यातायात थाना के लिए
-जिला मुख्यालय में साइबर थाना का जमीन
-जिला मुख्यालय में हैलीपैड बनाने को भूमि

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

क्या बोले डीएम

गोपालगंज डीएम प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार की करीब 30 योजनाओं के लिए भू-हस्तानांतरण किया गया है. जिला प्रशासन ने सात-आठ बड़ी परियोजनाओं के लिए भी जमीन चिन्हित किया है, अंचलधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है. शीघ्र ही बड़ी परियोजनाओं के लिए भी भू-हस्तानांतरण कर काम शुरू किया जायेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >