सांखे बाजार से लापता किशोर की तलाश तेज, पुलिस ने लगाये पोस्टर

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के सांखे बाजार से 13 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हुए किशोर की तलाश में उचकागांव पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है.

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के सांखे बाजार से 13 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हुए किशोर की तलाश में उचकागांव पुलिस ने सघन अभियान शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस मानवीय और तकनीकी दोनों स्तरों पर जांच कर रही है, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द किशोर का सुराग मिल सके. इसी क्रम में अवर निरीक्षक राकेश राय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लापता किशोर के पोस्टर लगाये गये हैं. पोस्टर के माध्यम से आम लोगों से भी जानकारी साझा करने की अपील की जा रही है. बताया गया कि सांखे बाजार निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु कुमार 13 जनवरी 2026 को अचानक लापता हो गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब किशोर के पिता धर्मेंद्र पासी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है. संभावित ठिकानों की छानबीन की जा रही है और विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >