मीरगंज व हथुआ में जाम की समस्या से छुटकारा के लिए एसडीओ ने की बैठक

हथुआ. हथुआ व मीरगंज के बाजारों में जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बस संचालकों के साथ बैठक हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन ने की.

हथुआ. हथुआ व मीरगंज के बाजारों में जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बस संचालकों के साथ बैठक हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन ने की. एसडीओ ने सभी बस संचालकों से बाजार में वाहन नहीं खड़ी करने की अपील की. साथ ही सड़क के बीच में वाहनों को खड़ा कर सवारी बैठाने पर भी चर्चा की गयी. इसमें साफ तौर पर निर्देश दिया गया कि जाम से छुटकारा पाने के लिए सभी वाहन मालिक अपने डाइवर एवं कंडेक्टर को यह निर्देश दें कि मीरगंज व हथुआ के चौक-चौराहों पर वाहन खड़ी नहीं करेंगे. साथ ही अगर उनके बस चालक की लापरवाही से जाम की समस्या होती है, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही निर्धारित जगहों पर बस खडी कर सवारी को बैठाएं व उतारें. इससे जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी. मौके पर मीरगंज व हथुआ के सभी बस संचालक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >