गोपालगंज: फुलवरिया के गोठनहा में 15 लाख की लागत से बनेगा स्कूल भवन, भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है. गोठनहा गांव में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए प्राथमिक विद्यालय भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया. इस नवसृजित स्कूल के अपने भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाएं मिलेंगी.

School Building Construction: फुलवरिया प्रखंड की मजिरवा कला पंचायत के गोठनहा गांव में बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार और भूमि पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ. हथुआ विधायक तथा पंचायत की मुखिया कमलावती देवी ने संयुक्त रूप से कुदाल चलाकर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की नींव रखी.

15 लाख रुपये की लागत से बनेगा विद्यालय भवन

करीब 15 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से बनने वाले विद्यालय भवन में दो आधुनिक शिक्षण कक्ष और एक विशाल बरामदे का निर्माण प्रस्तावित है. अब तक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अपने स्वतंत्र भवन के अभाव में पास के भरपूरवा स्थित मध्य विद्यालय में टैग होकर संचालित किया जा रहा था. सीमित स्थान के कारण बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी का सामना करना पड़ता था.

स्थायी भवन मिलने से बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा

विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण शुरू होने से उसे बेहतर आधारभूत संरचना मिलेगी. इससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है. भवन निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है.

ग्रामीणों ने समय पर निर्माण पूरा कराने की मांग की

भूमि पूजन के अवसर पर अमरेश कुंवर, दिनेश मिश्र, दीपू पांडेय, अमरेंद्र मिश्रा उर्फ टिंकू, अविनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे. ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >