गोपालगंज. माय भारत गोपालगंज की जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह के निर्देशन में मेरा युवा भारत गोपालगंज द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस सिधवलिया प्रखंड के धर्मदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रमन कुमार सिंह ने की. उन्होंने युवाओं से नेताजी के अदम्य साहस, पराक्रम और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडल, महिला मंडल, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, विद्यालय के शिक्षक एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे. इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक विजय कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
