गोपालगंज: जन औषधि केंद्र के समय में बदलाव, मरीजों की शिकायत पर संचालक से मांगा गया जवाब

गोपालगंज सदर अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र के संचालन समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सरकार के 24 घंटे संचालन के निर्देश के बावजूद केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुल रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है.

Gopalganj Jan Aushadhi Kendra : गोपालगंज सदर अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालन समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सरकार के 24 घंटे संचालन के निर्देश के बावजूद केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुल रहा है. मरीजों की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

जन औषधि केंद्र के समय में बदलाव से बढ़ी मरीजों की परेशानी

गोपालगंज सदर अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र निर्धारित समय के बजाय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ही खुल रहा है. इससे खासकर रात के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती दवाएं नहीं मिल पा रही हैं. मजबूरी में उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं.

निरीक्षण में सामने आई अनियमितता

मामले की जानकारी मिलने पर भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र के संचालन समय में बिना किसी सक्षम अनुमति के बदलाव किया गया है. इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए संबंधित संचालक से लिखित जवाब तलब किया है. साथ ही दवा भंडार का भी निरीक्षण किया गया.

मरीजों ने सुनाई अपनी परेशानी

थावे के विजय यादव ने बताया कि रात में जन औषधि केंद्र बंद मिलने के कारण उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ीं. वहीं जादोपुर गांव के सुरेंद्र महतो ने कहा कि आपात स्थिति में केंद्र बंद रहने से काफी परेशानी हुई. सरेया वार्ड संख्या 4 के अनिल चौरसिया ने मांग की कि मरीजों की सुविधा के लिए जन औषधि केंद्र को 24 घंटे संचालित किया जाए.

प्रशासन ने कार्रवाई के दिए संकेत

अधिकारियों ने कहा कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है. इसलिए निर्धारित समय के अनुसार इसका संचालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार के साथ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक शशि रंजन प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद, सुरक्षा कर्मी तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.

Also Read : बैंक की तकनीकी गड़बड़ी से फंसी परीक्षा प्रक्रिया, जेपीयू ने बढ़ाई सेमेस्टर-3 एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि, जानें नया शेड्यूल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >