Ration Card List: ये लोग हो जाएं सतर्क! 4 लाख राशन कार्ड धारकों की लिस्ट तैयार, ये नहीं कराया तो कटेंगे नाम

Ration Card List: बिहार के गोपालगंज में 4 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है. जबकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर 30 जून तक का ही समय दिया गया है. सरकार ने साफ किया है कि जो ई-केवाईसी से चूक जाते हैं, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

Ration Card List: बिहार के इस जिले में करीब 4 लाख राशन कार्ड धारकों के ऊपर नाम कटने का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, सरकार ने राशन का उठाव कराने वाले प्रत्येक कार्डधारक की ई-केवाईसी जरूरी कर दी है. विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभुकों का नाम राशन कार्ड लिस्ट से काट दिया जाएगा. इसके बावजूद गोपालगंज जिले में 4,33,796 लाभुकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है. ऐसे में इन लाभुकों पर राशन कार्ड से नाम कटने का खतरा मंडरा रहा है.

गोपालगंज में कुल 18.24 लाख राशनकार्ड धारक

सरकार की तरफ से ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 30 जून तय की गई है. इसके बावजूद भी लाखों लोग अब तक इस प्रक्रिया को पूरा करने में असफल हैं. इस आंकड़े में शहरी इलाके के भी राशन कार्ड धारक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, पूरे गोपालगंज जिले में निर्गत किए गए राशन कार्ड में कुल सदस्यों की संख्या 18,24,818 है. सरकार के स्तर पर बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक इनमें से करीब 13,91,022 लोगों ने ही ई-केवाईसी कराया है, जो कुल लक्ष्य का 76.20 प्रतिशत ही है.

आयुष्मान भारत योजना का नहीं मिल पाएगा लाभ

बता दें, राशन कार्ड धारकों के परिवार के प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी संबंधित जनवितरण प्रणाली की दुकान के माध्यम से की जाएगी. इसके लिए राशन कार्ड धारक जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर ई-पीओएस मशीन के माध्यम से निशुल्क व्यवस्था की गई है. सरकार ने ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में संबंधित सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाने का भी प्रावधान किया है. बता दें, 30 जून तक अगर ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो परिवार के सदस्यों के नाम पर मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा. साथ ही ऐसे लाभुक को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ नहीं मिल पाएगा.

ALSO READ: Road In Bihar: बिहार की सड़कें होंगी चकाचक! 23.5 हजार KM लंबी सड़कों पर जल्द शुरू होगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >