लाभुकों को तीन अप्रैल तक मिलेगा मार्च का राशन

राशन कार्डधारी लाभुकों को मार्च का राशन तीन अप्रैल तक मिलेगा. लाभुक तीन अप्रैल तक डीलर के दुकान पर जाकर अपने राशन का उठाव कर सकते है. डीलरों के द्वारा मार्च माह के राशन का वितरण किया जा रहा है

गोपालगंज : राशन कार्डधारी लाभुकों को मार्च का राशन तीन अप्रैल तक मिलेगा. लाभुक तीन अप्रैल तक डीलर के दुकान पर जाकर अपने राशन का उठाव कर सकते है. डीलरों के द्वारा मार्च माह के राशन का वितरण किया जा रहा है,लेकिन लॉक डाउन के कारण काफी कम संख्या में लाभुक अपने राशन का उठाव कर सकें है. इस स्थिति को देखते हुए विभाग के द्वारा मार्च माह के राशन का वितरण तीन अप्रैल तक हर हाल में करने का निर्देश दिया है ,ताकि अधिक से अधिक लाभुक राशन का उठाव कर सकें. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार महतो ने बताया कि मार्च माह के राशन का वितरण होने के बाद ही डीलर अप्रैल माह के राशन का उठाव करेंगे. जिस राशन को कार्डधारियों के बीच निःशुल्क वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >