Gopalganj News : हलुआर पिपरा में निकली राम बारात, ग्रामीण बने बाराती

बरौली प्रखंड के हलुआर पिपरा गांव में शिक्षिका स्व राजरानों देवी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर राम बारात निकाली गयी, जिसने नगर में भ्रमण किया.

गोपालगंज. बरौली प्रखंड के हलुआर पिपरा गांव में शिक्षिका स्व राजरानों देवी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर राम बारात निकाली गयी, जिसने नगर में भ्रमण किया. आकर्षक झांकी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. गांव के लोग बाराती बने और जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंजने लगा. इससे पूर्व उनको याद करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक राणा रणधीर सिंह, भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, आइआरसीटी के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में दिग्गजों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. स्व राजरानों देवी की जीवनी पर प्रकाश डाला. अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया. राम बारात में उनके पुत्र स्टेट बैंक के जीएम रहे राजेश सिंह व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह ने डोली को कंधा दिये. यह आकर्षक पल काफी ऐतिहासिक बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >