गोपालगंज: थावे रेलखंड पर चला मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान, 53 बेटिकट यात्रियों से ₹44,665 जुर्माना वसूला

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी के निर्देश पर सीवान स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में 53 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे ₹44,665 का जुर्माना वसूला गया.

Gopalganj News: मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाया गया.

सीवान स्टेशन को आधार बनाकर छपरा-गोरखपुर तथा सीवान-पंचदेवरी रेलखंड पर संचालित विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई.

कई ट्रेनों में हुई विशेष जांच

अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 75204 पंचदेवरी–सोनपुर सवारी गाड़ी, 55102 मऊ–छपरा सवारी गाड़ी, 55105 छपरा कचहरी–थावे सवारी गाड़ी, 75103 छपरा–थावे सवारी गाड़ी, 15028 मौर्या एक्सप्रेस तथा 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस समेत अन्य मेल और पैसेंजर ट्रेनों में टिकटों की विशेष जांच की गई.

53 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

रेलवे के विशेष अभियान के दौरान कुल 53 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे रेलवे अधिनियम के तहत ₹44,665 का जुर्माना वसूला गया. जुर्माना जमा कराने के बाद सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया.

यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें. बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार विशेष जांच अभियान जारी रहेगा.

अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक वी.के. तिवारी सहित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoranjan upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >