gopalganj news : सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाएं : सुग्रीव दास

gopalganj news : बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैठक-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित

gopalganj news : गोपालगंज. बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुग्रीव दास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में बाल संरक्षण के सभी हितधारकों के साथ समीक्षात्मक बैठक-सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बैठक में सदस्य ने बाल संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत सभी हितधारकों को उनकी सेवा भावना के लिए सराहा और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने, अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए निर्देश दिये. बच्चों का भविष्य सोशल मीडिया के प्रभाव से खराब हो रहा. जो गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. बैठक में सहायक निदेशक प्रशांत मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे सदस्य के सुझावों और मार्गदर्शन के तहत समन्वय स्थापित करते हुए बालहित में बेहतर कार्य करें. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस, श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार, सिविल सर्जन प्रतिनिधि डॉ. अभिनव (सदर अस्पताल गोपालगंज), अध्यक्ष,सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, गोपालगंज, डीपीएम वन स्टॉप सेंटर, समन्वयक विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, और जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी एवं सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >