Pradhan Mantri Awas Yojana: स्थानीय सभागार भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान योजना के अंतर्गत निर्मित पक्के मकानों के 20 लाभुक परिवारों को उनके नये घर की चाबी सौंपी गयी.
चाबी प्राप्त करने वालों में कुचायकोट पंचायत की सनमतिया कुंवर, रामशिला देवी, सोनम देवी, राधिका देवी, सीमा देवी, बबिता देवी, निर्मला देवी, चंद्रा देवी, सीता देवी और गुड्डी देवी शामिल हैं. वहीं बलिवन सागर पंचायत की शीला देवी, आशा देवी, दुर्गावती देवी, कमलेश शर्मा और सीमा देवी तथा सिसवा पंचायत की पानमती देवी, प्रभावती देवी और सुनीता देवी को भी पक्के मकान की चाबी सौंपी गयी.
पक्का मकान मिलने के बाद लाभुक परिवारों के चेहरे पर खुशी नजर आयी. वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहे परिवारों के लिए यह पल खास रहा. लाभुकों ने योजना के तहत आवास मिलने पर खुशी जतायी. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
