गोपालगंज: पुलिस की दबिश में तकिये के नीचे छिपा मिला गांजा जैसा मादक पदार्थ

गोपालगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. बखरौर नया टोला से 80 ग्राम गांजा और 3100 रुपये नकद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार. जानिए पूरी खबर.

Gopalganj : सिधवलिया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बखरौर नया टोला में छापेमारी कर 80 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है. पुलिस ने मौके से सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान उसके घर में बिछावन पर रखे तकिये के नीचे सफेद पॉलीथिन में मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ मिला. पुलिस ने 3100 रुपये नकद भी बरामद किये हैं.

पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही सुरेन्द्र सिंह भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद विधिक प्रक्रिया के तहत उसके घर की तलाशी ली गयी.

तकिये के नीचे पॉलीथिन में मिला मादक पदार्थ

तलाशी के दौरान बिछावन पर रखे तकिये के नीचे सफेद पॉलीथिन में छिपाकर रखा गया करीब 80 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला. पुलिस ने मौके से 3100 रुपये नकद भी बरामद किये.

सूचना के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को सूचना मिली थी कि बखरौर नया टोला निवासी सुरेन्द्र सिंह अपने घर में गांजा जैसा मादक पदार्थ छिपाकर रखता है और उसका क्रय-विक्रय करता है. सूचना का सत्यापन करने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की.

अंचलाधिकारी की मौजूदगी में हुई तलाशी

तलाशी की विधिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए सिधवलिया के अंचलाधिकारी को भी मौके पर बुलाया गया था. उनकी मौजूदगी में घर और आरोपी की तलाशी ली गयी. इसी दौरान मादक पदार्थ और नकदी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >